चकराता और साहिया में अब स्थानीय स्तर पर होगी टीबी की आधुनिक जांच, मिले दो ट्रूनैट उपकरण
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। जनपद के जनजातीय व दूरस्थ क्षेत्रों के निवासियों को अब टीबी (क्षयरोग) की सटीक जांच के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) ने चकराता और साहिया क्षेत्र के लिए बलगम व टीबी की जांच के लिए दो आधुनिक ट्रूनैट मशीनें दी हैं। पहले इन पर्वतीय क्षेत्रों में मशीन न होने के कारण स्थानीय मरीजों को लंबी दूरी तय कर उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) विकासनगर जाना पड़ता था। जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि ओएनजीसी और स्वामी विवेकानंद फाउंडेशन के सहयोग से पहली मशीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) साहिया में स्थापित कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सीएचसी सहिया में लगी टीबी जांच की आधुनिक मशीनें वहीं, दूसरी मशीन भी जल्द ही सीएचसी चकराता म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.