चकरबंधा जंगल में नक्सली के छिपाए हथियार बरामद
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर थाना क्षेत्र के चकरबंधा जंगल में सीआरपीएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार व जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सी-47 सीआरपीएफ, लंगुराही और एफ 47 सीआरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से जंगल क्षेत्र में अभियान चलाया। तलाशी के दौरान टीम ने चट्टानों के बीच रेत की बोरी में छिपाकर रखा गया एक जंग लगा देसी निर्मित हथियार (थर्नेट) और आठ एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए। बरामद हथियार व कारतूस काफी पुराने और जंग लगे बताए गए हैं। सुरक्षा बलों को आशंका है कि इन हथियारों को नक्सली संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों से बचाने के उद्देश्य से जंगल में छिपाकर रखा था। बरामदगी स्थल लंगुराही कैंप से करीब डेढ़ किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित है। हथियार बराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.