भदोही, अप्रैल 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गंगा घाट से मिर्जापुर जनपद को जोड़ने वाला पीपा पुल गर्मी के मौसम में आवागमन कष्टकारी हो गया है। गंगा पार रेती में पुल के संपर्क मार्ग पर बिछाया गया चकर प्लेट खिसक जाने से आवागमन में परेशानी हो रही है। दोनों तरफ से आने वाले साइकिल एवं बाइक सवार के रेत में फंसने से दिक्कतें हो रही हैं, जिसे लेकर उनमें रोष है। बता दें कि भदोही जिले के लोगों को मिर्जापुर एवं वहां के लोगों को कालीन नगरी से सीधे जोड़ने के लिए रामपुर गंगा घाट पर लोक निर्माण विभाग की ओर से पीपा पुल का निर्माण करवाया गया है। गत दिनों गंगा का जल स्तर बढ़ने के बाद आवागमन में दिक्कतें हो रही थीं। इस बीच, इन दिनों चकर प्लेट खिसकने के कारण बालू में बाइक एवं साइकिल फंस जा रही है। गर्मी के दिनों में दोपहर के समय में बाइक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.