कानपुर, मई 15 -- सचेंडी। चकरपुर मंडी में शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने की सूचना पर मंडी में क्षेत्रीय विधायक व सांसद ने पहुंचकर व्यापारियों से हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया। वहीं, फल, हरी सब्जी व्यापारियों ने मंडी में व्यापारियों पास में बनी दूसरी दुकानों में आई हुई गाड़ी मंगा कर माल बेचा। सभी व्यापारियों ने एक दूसरे का सहयोग किया। चकरपुर मंडी में टिन सेट नंबर 6 पर कुल 44 फर्मो का चबूतरा फल, सब्जी व्यापारियों की दुकानें एलॉट हैं। इस पर फल और सब्जी का व्यापार करते है। गुरुवार शॉर्ट सर्किट से दुकानों में आग लग जाने से सभी 44 टिन सेट की बनी दुकानें खाक हो गई थीं। दुकानों में रखें लगभग 10 सिलेंडर फट गए थे। वहीं सूचना पर फायर ब्रिगेड की आठ गाड़ियों ने पहुंचकर दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया था। व्यापारियों का बही खाता और नगद पैसा खाक हो गए...