कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर। सचेंडी में रविवार को सड़क हादसे में मृत युवक की पहचान 50 वर्षीय मजदूर राममिलन के रूप में हुई। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उनके साथियों ने उनके हाथ में लिखे नाम के टैटू से पहचान की। पुलिस ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी तो कोहराम मच गया। सिद्धार्थ नगर के थाना चौरीखुर्द के ग्राम पचपेडवा निवासी 50 वर्षीय राम मिलन मजदूर थे। परिवार में पत्नी इंद्रावती है, जो गांव में रहती है। जबकि, वह बीते 10 वर्षों से चकरपुर मंडी में मजदूरी करते थे। वह चकरपुर मंडी में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते थे। रविवार रात को वह काम से गए थे। इस दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की जानकारी के लिए मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की। इस दौरान उनके हाथ में लिखे नाम का टैंटू देखकर साथियों ने उनके शव की पहचान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.