कानपुर, मई 16 -- कानपुर। चकरपुर फल-सब्जी मंडी के सेट नंबर-6 में अग्निकांड के पीड़ित व्यापारियों को मुआवजा दिया जाए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान आग से प्रभावित व्यापारियों और पल्लेदारों को हुए नुकसान का आकलन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने पीड़ित व्यापारियों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मंडी समिति को ठोस इंतजाम करने होंगे। सरदार नीतू सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी को मंडी की समस्याओं और अग्निकांड से अवगत कराया जाएगा। सौरभ पांडे, राजेश सिंह, सुरेश गुप्ता, संतोष, सूरज, पवन तिवारी, अशोक अग्रवाल, विजय गुप्ता, मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- चकरपुर मंडी के व्यापारियों ने मांगा अग्निकांड का मुआवजा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...