चकरपुर के जंगल में मिला अज्ञात शव का कंकाल
रुद्रपुर, जून 20 -- खटीमा। चकरपुर के जंगल में अज्ञात व्यक्ति का कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को ग्रामीणों ने जंगल में कंकाल पड़े होने की सूचना चकरपुर पुलिस चौकी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद कंकाल को कब्जे में ले लिया। कंकाल मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.