इटावा औरैया, मई 16 -- चकरनगर। पृथ्वीराज चौहान की जन्मजयंती पर युवाओं ने रैली निकाल कर पृथ्वीराज अमर रहे के नारे लगाये। युवाओं ने राजगढ़ी में स्थापित आशापुरा माता मंदिर पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम तलवार पूजन किया उसके बाद अंतिम हिन्दू शासक पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक सरिता भदौरिया व पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर ने भी आशापुरा माता के दर्शन कर, पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। रैली में शामिल युवाओं के साथ आशापुरा माता मंदिर से विधायक सरिता भदौरिया व रविंद्र सिंह तोमर ने चकरनगर चौराहे तक करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर युवाओं को प्रोत्साहित किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनाई सम्राट पृथ्वी राज चौहान की जयंती कार्यक्रम में राजेश सिंह चौहान, आशीष चौहान, बंटू भदौरिया, सत्यम...