बेगुसराय, अप्रैल 2 -- नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के चकमुजफ्फर स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बालिकाओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को लेकर एनीमिया जांच शिविर सह 'सखी सहायता डेस्क' का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. दिनेश, प्रधानाध्यापक नंद किशोर पंडित एवं डॉ. कुमार अमित ने संयुक्त रूप से किया। एचएम ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना के तहत सखी सहायता डेस्क के माध्यम से छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं जरूरी जागरूकता संबंधी जानकारी दी जा रही है। डॉ. दिनेश ने कहा कि एनीमिया हीमोग्लोबिन की कमी से होने वाली समस्या है, जिससे थकान, कमजोरी और सांस फूलने जैसी दिक्कतें होती हैं। नोडल शिक्षक अमित कुमार ने बालिकाओं को माहवारी के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जानकारी दी। शिविर में करीब 50 छात्राओं, विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.