बेगुसराय, मई 3 -- नावकोठी, निज संवाददाता। युवा क्रिकेट क्लब चक मुजफ्फर के तत्वावधान में रविवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया विजय पासवान, उपमुखिया पिंटू सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री मनीष कुमार सिंह सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने रजाकपुर और छतौना क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजक शिवम कुमार सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं, जबकि फाइनल मुकाबला 09 मई को खेला जाएगा। उद्घाटन मैच रजाकपुर क्रिकेट टीम और छतौना क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रजाकपुर की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी छतौना टीम ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए। मैच का आंखों द...