बेगुसराय, फरवरी 24 -- नावकोठी, निज संवाददाता। हसनपुर बागर पंचायत अंतर्गत चक मुजफ्फर मुसहरी के समीप बाइक सवार युवक से मारपीट कर मोबाइल छीन लेने का मामला प्रकाश में थाने में दर्ज कराया गया है। इस संबंध में परिहारा निवासी अरविंद कुमार ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही अशोक सहनी के पुत्र करण कुमार, विजय सहनी के पुत्र करण कुमार सहनी तथा दो अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध जानलेवा हमला करने और मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित युवक बेगूसराय कोर्ट में नालिसी वाद में हाजिरी देकर अपने साथी सोनू सिंह के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वे चकमुजफ्फर स्थित सक्सेस कोचिंग के पास पहुंचे, आरोपित पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोप है कि इशारा कर बाइक रुकवाने के बाद सभी ने बांस से प्रहार करना शुरू कर दिया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.