चकमा देकर भागे बंदी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बांदा, मार्च 18 -- बांदा। सिविल न्यायालय अतर्रा से पेशी के बाद चकमा देकर दीवार फांदकर भागने वाली बंदी को पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि 16 जनवरी 2026 को अतर्रा कोतवाली में कस्बा के गांधी नगर मोहल्ला निवासी चुन्नू कोरी उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ कोरी पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद चोरी का माल बरामद होने के बाद उसे जेल भेज दिया गया था। 16 मार्च को उसे मंडल कारागार से सीजेएम न्यायालय अतर्रा में पेशी में ले जाया गया। न्यायालय बंद होने से पहले करीब पांच बजे उसने बाथरूम का बहाना बनाया । उसे एक दरोगा व सिपाही पुलिस कर्मी बाथरूम कराने लेकर गए। इसी दौरान वह सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों को धक्का देकर दीवार फांदकर चकमा देकर फरार हो गया था। एसपी ने खुलासे के तीन टीमें लगाईं थी। सीओ अतर्रा प्रवीण कुमार ने बताया कि अतर्रा पुलिस ने आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.