कौशाम्बी, फरवरी 23 -- तहसील चायल के ग्राम चकमाहपुर पांडे में सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को सोमवार को प्रशासन ने हटवा दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। चकमाहपुर पांडे गांव के कुछ लोगों ने रास्ते की भूमि पर पक्का निर्माण कर मार्ग को संकरा कर दिया गया था, जिससे आवागमन में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार आपसी स्तर पर मामला सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान न निकलने पर ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन से शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को एसडीएम अरुण कुमार के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक, लेखपाल व पुलिस बल मौके पर पहुंचा। टीम ने सीमांकन कर अत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.