चकमार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा
एटा, जून 5 -- एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता के निर्देश पर राजस्व विभाग टीम ने ग्राम बिल्सड़ पट्टी में सरकारी चकमार्ग से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की। यह कार्रवाई चकमार्ग पर की गई जहां अरविंद यादव पुत्र जदुनाथ सिंह ने अवैध रूप से कब्जा किए जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग टीम मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की सहायता से चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारियों ने चकमार्ग की भूमि को मूल स्थिति में बहाल करते हुए ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता सुगम बनाया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि, चकमार्ग एवं सार्वजनिक संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। इस दौरान कानूनगो ओम नारायण, राजस्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.