गोंडा, अप्रैल 7 -- अखिलेश त्रिपाठी /गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के पहली गांव में मंगलवार दोपहर बाद प्रशासन ने नायब तहसीलदार की अगुवाई में चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाया। डीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और चकमार्ग पर अतिक्रमण को हटवाया। नायब तहसीलदार तरबगंज जयशंकर सिंह की अगुवाई में अभियान के दौरान चकमार्ग की जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल को कटवाकर रास्ते को खाली कराया गया। इसके बाद राजस्व टीम ने भूमि का सीमांकन भी कराया, ताकि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो सके। गांव के लेखपाल दिनेश यादव ने बताया कि शासन स्तर से चकमार्गों को खाली कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में गांव में पहली कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि चकमार्ग गांव के लोगों के आवागमन के लिए ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.