बदायूं, मई 25 -- गांव हिम्मतगंज में चकमार्ग पर कब्जे को राजस्व विभाग की टीम ने हटवा दिया। कार्रवाई के दौरान करीब 700 मीटर लंबे चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया गया। तहसीलदार प्रभा सिंह ने बताया कि गांव हिम्मतगंज निवासी दुष्यंत कुमार ने तहसील में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा, चकमार्ग पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खेतों तक पहुंचने वाले इस मार्ग के बाधित होने से किसानों को भी दिक्कतें हो रही थीं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से टीम ने मौके पर पैमाइश कराकर चकमार्ग से अवैध कब्जा हटवाया और पूरे रास्ते को खाली कराया। राघवेंद्र सिंह ने बताया कि कब्जा हटाने के बाद चकमार्ग को ट्...