फतेहपुर, मई 10 -- बिंदकी। चकमार्ग का अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम के सामने ही मारपीट से विवाद बढ़ा था। सरकारी कार्य में बाधा व नोंकझोंक का आरोप लगा पुलिस ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजस्व और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी अवरुद्ध चकमार्ग का अतिक्रमण अभी तक नहीं हटाया जा सका है। कोतवाली क्षेत्र के मंडराव गांव में अवरुद्ध चकमार्ग का अतिक्रमण साफ कराने में राजस्व और पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के बाद भी जैसा का तैसा पड़ा है। पिछले कई माह से मामला चला आ रहा है, तीन दिन पूर्व कब्जा मुक्त कराने को टीम पहुंची थी। जिस पर लोगों द्वारा पुलिस के सामने ही शिकायतकर्ताओं पर धावा बोलते हुए मारपीट कर दी थी। मामले में सरकंडी चौकी इंचार्ज प्रमोद की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में सरदार अली, अहमद अली, रहूफ खान...