चकमार्ग बनवाने की मांग
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 2 -- रानीगंज। गौरा विकास खंड क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी कन्हैयालाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि दो माह पूर्व हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील की टीम ने गांव में पहुंचकर अवैध रूप से काबिज चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया था। उसके निर्माण के लिए गौरा खंड विकास अधिकारी को आदेशित किया गया था। दो माह बीतने के बाद भी चकमार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है। जिसकी वजह से दलित बस्ती के सैकड़ों लोगों का आना जाना प्रभावित है। मामले में एसडीएम अनुराग सिंह ने खंड विकास अधिकारी को जल्द निर्माण कराने को निर्देशित किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.