गौरीगंज, मई 13 -- जगदीशपुर। नवीन परती और चकमार्ग की भूमि पर अवैध रूप से मकान निर्माण करा रहे व्यक्ति के खिलाफ राजस्व निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कराया है। मुसाफिरखाना तहसील के राजस्व निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि देवकली में नवीन परती व चकमार्ग की सुरक्षित भूमि पर जैनपुर मजरे देवकली निवासी इब्राहीम द्वारा अवैध रूप से मकान का निर्माण कराया जा रहा है। कई बार रोकने के बावजूद वह काम बंद कराने को तैयार नहीं हैं। जिससे ग्राम सभा की अपूर्णनीय क्षति हो रही है। एसएचओ डीके यादव ने बताया कि मामले में आरोपी के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...