बाराबंकी, मार्च 19 -- बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र में सरकारी चकमार्ग पर अवैध कब्जे और रास्ता रोकने पर दो पक्ष में विवाद हो गया। इस मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी द्वारा हत्या की धमकी दिये जाने का भी आरोप है। सतरिख थाना क्षेत्र में नगर कोतवाली के लखपेड़ाबाग निवासी पुष्कर सिंह पुत्र बलमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी कृषि योग्य जमीन सतरिख थाना के दुल्हीपुर गांव में है। खेत तक आने जाने के मार्ग र विपक्षी लोगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने बताया कि राजस्व विभाग द्वारा पूर्व में चकमार्ग की निशानदेही कर खूंटे भी गाड़े गए थे, लेकिन 14 मार्च को विपक्षी बाबा सुमंत, नौमी लाल, राहुल, सुरेंद्र व अन्य ने मिलकर उन खूंटों को उखाड़ दिया और रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया। इतना ही नहीं, आरोप है कि विरोध करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.