शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- खुटार, संवाददाता। खुटार क्षेत्र के गांव गुरघिया में चकमार्ग पर अवैध कब्जा कर प्लाटिंग किए जाने का आरोप सामने आया है। इस संबंध में गुरघिया निवासी रोहित मिश्रा ने उपजिलाधिकारी पुवायां को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि ग्राम गुरघिया की गाटा संख्या-10 सरकारी अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। आरोप है कि कुछ लोग इस चकमार्ग पर अवैध रूप से कब्जा कर प्लाटिंग कर रहे हैं और धन उगाही की जा रही है। चकमार्ग मुख्य मार्ग और प्लाटिंग के बीच होने के कारण इसकी कीमत अधिक बताई जा रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार चकमार्ग पर कब्जे से ग्रामीणों के आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने इसे नियमों के खिलाफ बताते हुए गाटा संख्या-10 की विधिवत नाप कराकर चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराने और जिम्मेदार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.