चकमार्ग पर अवैध निर्माण नहीं हटा सका प्रशासन
गंगापार, जून 22 -- बारा थाना क्षेत्र के परसरा गांव के किसान ने विगत बारह वर्ष पूर्व अपने खेत की ओर जाने वाले सरकारी चकमार्ग पर पड़ोसी द्वारा अवैध निर्माण की शिकायत की थी। लेकिन आज तक उक्त अवैध निर्माण को स्थानीय प्रशासन हटाने में नाकाम रहा। मामले में पीड़ित किसान ने डीएम प्रयागराज से शिकायत की है। परसरा के किसान आशीष त्रिपाठी का आरोप है जसरा चिल्ला संपर्क मार्ग मौजा चिल्ला परसरा चौराहे पर उनकी भूमिधारी भूमि है। सड़क से खेत में जाने के लिए राजस्व अभिलेख में चकमार्ग है। चकमार्ग पर अवैध निर्माण को स्थानीय प्रशासन द्वारा नहीं हटाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.