चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर दो पक्षों में तनातनी
कौशाम्बी, जून 14 -- मंझनपुर तहसील क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव में चकमार्ग पर अवैध कब्जे को लेकर तनातनी की स्थिति बनी हुई है। आलम यह है कि किसी भी वक्त खूनी संघर्ष हो सकता है। ट्रैक्टर से जोतवाकर चकमार्ग को खेत में मिलने का वीडियो भी प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है। पट्टी अब्दुल रऊफ निवासी जितेंद्र सिंह पुत्र अमर सिंह आदि ने बताया कि उनके घर के सामने चकमार्ग है। इसमें गांव के ही दबंग कब्जा किए हुए हैं। इसके कारण आने-जाने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। मामले की शिकायत पिछले दिनों डीएम, एसडीएम समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से की गई थी। अफसरों के आदेश पर राजस्व टीम ने आरोपों की जांच की थी। 12 मई को चकमार्ग को पैमाइश कराकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.