संतकबीरनगर, अप्रैल 20 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कौवाटार गांव में रविवार को चकमार्ग की पैमाइश के दौरान महिला लेखपाल व उनकी टीम के साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ मनबढ़ों ने न केवल दुर्व्यवहार किया, बल्कि सरकारी कार्य में भी बाधा उत्पन्न की। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, खलीलाबाद तहसील के राजस्व क्षेत्र मीरगंज में तैनात महिला लेखपाल प्रमिला रविवार को गांव के ही शिकायतकर्ता अरुण कुमार के प्रार्थना पत्र पर एसडीएम खलीलाबाद के निर्देश पर साथी लेखपाल राधेश्याम के साथ कौवाटार गांव स्थित गाटा संख्या 74 की पैमाइश करने पहुंची थीं। यह भी पढ़ें- ईट पत्थर हमले का आरोप, रिपोर्ट दर्ज राजस्व अभिलेखों में उक्त भूम...