चकमार्गों से हटेगा अवैध कब्जा, प्रशासन ने शुरू किया अभियान
बलरामपुर, मई 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में खेतों तक जाने वाले चकमार्गों से अवैध कब्जा हटाने के लिए प्रशासन ने अभियान तेज कर दिया है। देवीपाटन मंडल की आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग की ओर से चकमार्गों की पैमाइश कर उसे चिन्हित किया जा रहा है, ताकि किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिल सके। प्रशासन का कहना है कि चिन्हित मार्गों पर जल्द ही मिट्टी पटाई और खड़ंजा निर्माण का कार्य भी कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- दीवार बनाकर बंद कर दिया रास्ता, विरोध पर दे रहे धमकी गांवों में चकमार्गों पर कब्जे के कारण विवाद गांवों में चकमार्गों पर कब्जे के कारण आए दिन किसानों और ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बनी रहती है। कई स्थानों पर रास्ते बंद होने से लोगों को खेतों तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.