समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा पंचायत अंतर्गत बख्तियारपुर मटियारा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मरे युवक के परिजन को बिहार सरकार से मिलने वाली 20 हजार का चेक सौंपा गया।बीडीओ देवेंद्र कुमार ने मृतक रामबालक कुमार के पिता छेदी सहनी को चेक सौंपा।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि रमेश शर्मा, उप सरपंच रजनीश कुमार आदि मौजूद थे।बता दे कि बीते दिनों मटियारा के एक युवक की मौत संदिग्ध हालत में हो गई थी।पुलिस ने शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया था।जहां से परिजनों से शव का दाह संस्कार कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.