चकमहिला चौक पर सड़क किनारे मिला वृद्ध का शव
सीतामढ़ी, जून 7 -- सीतामढ़ी, एक संवाददाता। नगर थाना क्षेत्र के चकमहिला यादव रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब सड़क किनारे एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद हुआ। राहगीरों द्वारा सड़क पर शव पड़े होने की जानकारी मिलने के बाद देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से मृतक की पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। नगर थाना पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.