चकबासू के जुआ के अड्डा पर साढ़े चार माह बाद पुलिस की दोबारा छापेमारी, 13 गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। मिठनपुरा थाना के चकबासू मोहल्ला में फूलबाबू के घर के पीछे बनी झोपड़ी में जुआ के अड्डा पर पुलिस ने साढ़े चार माह बाद दूसरी बार छापेमारी की। इस छापेमारी में जुआ खेलते हुए 13 आरोपित जुआड़ियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए जाने वालों में फूलबाबू उर्फ जुल्फीकार, नगर थाना क्षेत्र के धीरज कुमार, मो. पाले हुसैन, रवि कुमार, असगर खान, काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मण कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, गुड्डू कुमार, श्याम कुमार, तुर्की थाना क्षेत्र के धर्मेंद्र भगत व मिठनपुरा थाना क्षेत्र के सुजीत कुमार शामिल है। इन सभी के पास से तास के पांच पैकेट, नकद दो लाख 72 हजार 690 रुपये नकद व 12 मोबाइल जब्त की गई है। इसमें 26 मई की रात छापेमारी के दौरान गिरफ्तार सोनू कुमार व तब फरार हुए फूलबाबू भी शामिल है। सिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.