चकबल्ली में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलें
बेगुसराय, जून 13 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड के चकबल्ली गांव में वर्षों से चली आ रही जलजमाव की समस्या एक बार फिर बरसात शुरू होते ही गंभीर रूप धारण कर चुकी है। गांव की मुख्य सड़क पर नाले का पानी और वर्षा जल जमा रहने से करीब 200 फीट तक का हिस्सा कीचड़ और गंदे पानी से लबालब है। इससे ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- चकबल्ली में जलजमाव से जनजीवन बेहाल, बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी मुश्किलेंस्कूली बच्चों की परेशानी प्रतिदिन आंगनबाड़ी केंद्र के दर्जनों बच्चे इसी जलमग्न सड़क से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कीचड़ और गंदे पानी के बीच आवागमन के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.