लखनऊ, मई 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता चकबंदी आयुक्त डा हृषिकेश भास्कर यशोद ने कार्मिकों के तबादले के लिए 15 जुलाई तक का समय देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में शासन को पत्र भेज दिया गया है।उन्होंने बताया कि कई जिलों में प्रारंभिक चकबंदी में पुष्टिकरण व कब्जा परिवर्तन का काम चल रहा है। यह अति संवेदनशील प्रक्रिया है, फील्ड में कार्यरत कार्मिकों (चकबंदी लेखपाल, सहायक चकबंदी अधिकारी, चकबंदी अधिकारी आदि) के स्थानांतरण होने से काम प्रभावित हो सकता है। कब्जा परिवर्तन का काम 15 जुलाई तक होगा। इसीलिए यह अवधि 15 जुलाई तक बढ़ाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...