संतकबीरनगर, जनवरी 16 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। चकबंदी में की गई अनियमितता को लेकर तहसील क्षेत्र धनघटा के ग्राम खेवसिया खरचा के निवासी किसानों का गुस्सा गुरुवार को फूट पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि चकबन्दी विभाग द्वारा नियम कानून ताक पर रख मनमाने ढंग से जमीन का आवंटन कर दिया गया। किसानों ने हंगामा करते हुए जनपद आला अधिकारियों से जमीन आवंटन में हुई गलतियों का सुधार करते हुए पुनः सही तरीके से भूमि आवंटन करने की मांग है। प्रदर्शन कर रहे खेवसिया गांव के किसान रामजतन, रामआसरे गुप्ता, राम अचल, जगदीश, हनुमान यादव, फागू, राम कुमार आदि का कहना है कि हमारे गांव में लगभग चार वर्ष से चकबन्दी की प्रक्रिया चल रही है। इस चकबन्दी का अन्तिम चरण चल रहा है। गांव के सिवान के बीचो बीच कुआनो नदी बहती है। गांव कुछ किसानो की जमीन नदी के उस पार माझा में है। हम कि...