लखीमपुरखीरी, जून 25 -- गरीब मजदूर किसान पार्टी ने चकबंदी विभाग के किसानों की भूमि हड़पने और वर्षों से लंबित प्रकरणों के निस्तारण की मांग को लेकर गुरुवार को एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि तहसील गोला, मोहम्मदी और पलिया क्षेत्र के सैकड़ों किसान पिछले करीब 20 वर्षों से चकबंदी से संबंधित मामलों के निस्तारण के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। आरोप लगाया कि कई मामलों में पत्रावलियां गायब कर दी जाती हैं जिससे किसानों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। ज्ञापन में ग्राम हंडेला निवासी सरदार गुरदयाल सिंह के गाटा संख्या 12 से जुड़े प्रकरण का विशेष उल्लेख किया गया है। यह भी पढ़ें- भैंसवार में किसानों का धरना 402वें दिन भी जारी पार्टी का आरोप है कि चकबंदी विभाग द्वारा तैयार किए ग...