कौशाम्बी, मार्च 30 -- उप जिलाधिकारी/बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी अजेंद्र सिंह की उपस्थिति में ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू के पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान चकबंदी वादों का निस्तारण सुनवाई के आधार पर किया गया। ग्राम मलाक रेजमा परगना कड़ा तहसील सिराथू का चकबंदी अधिनियम के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी द्वारा समझौते के आधार पर कुल 204 वादों का निस्तारण किया गया। शेष 692 वाद चकबंदी अधिकारी न्यायालय को प्रेषित किया गया। कुल प्रेषित वादों में से 610 वादों का निस्तारण कर दिया गया है शेष 82 वादों का शीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा। ग्राम चौपाल में कृषकों को चकबंदी प्रक्रिया से अवगत कराया गया एवं इनके लाभों में बारे में बताया गया। कृषकों द्वारा चकबंदी के दौरान आने वाली समस्याओं को उठाया गया, जिनका मौके पर संतोषजनक ढंग से निस्तारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.