चकबंदी में धांधली का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर दिया धरना, हंगामा
अमरोहा, जून 23 -- हसनपुर, संवाददाता। रहरा ब्लॉक के गांवों में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए किसानों ने सोमवार को तहसील स्थित कार्यालय पर प्रदर्शन किया। चकबंदी सीओ को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की। किसान नेताओं का आरोप है कि चकबंदी विभाग की लापरवाही के कारण कई छोटे किसानों की भूमि निर्धारित रकबे से कम कर दी गई है, जबकि कुछ रसूखदारों को आवश्यकता से अधिक भूमि आवंटित कर दी गई है। कई स्थानों पर भूमि का दोहरा मापन भी किया गया है, जिससे किसानों को मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भूमि का पुनः सत्यापन कर सही मापन नहीं कराया गया तो क्षेत्र में बड़ा विवाद खड़ा हो सकता है। यह भी पढ़ें- नकली कीटनाशक, नकली बीज एवं मिलावटी उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगाने को गरजे किसान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.