हमीरपुर, फरवरी 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन देकर चकबंदी प्रक्रिया की कार्यशैली की जांच की मांग की। महोबा जनपद के चरखारी के पूर्व विधायक प्रत्याशी विनोद राजपूत के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि मौदहा तहसील क्षेत्र के ग्राम छानी में चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। जिसमे चकबंदी टीम द्वारा गलत खतौनी/खसरा प्रविष्टि तैयार किये गए खतौनी या खसरा भूमि के रकबे मे गलती की गई है। मनमाने बंदोबस्ती नक्शा के आधार पर निर्धारण किया जा रहा है। जो कि विधि के विरुद्ध है। खेत की सीमा का गलत निर्धारण किया गया है। जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इस मौके पर राधाचरन, अरविन्द कुमार, सतीश,प्रागीलाल सहित दर्जनों किसान मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.