चकबंदी भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने लखनऊ में दिया धरना
बांदा, अगस्त 3 -- बांदा। जनपद में अमलीकौर व लोहरा गांव में चकबंदी विभाग द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के खिलाफ किसानों ने सोमवार को भी लखनऊ के इंदिरा भवन में धरना दिया। भाकियू चित्रकूटधाम मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी की अगुवाई में धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि जनपद में चकबंदी विभाग के अधिकारियों के भ्रष्टाचार के खिलाफ डेढ़ माह तक क्रमिक अनशन किया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। अब लखनऊ में किसान न्याय के लिए कामकाज छोड़कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि चकबंदी गांव तिंदवारी के अमलीकौर व लोहरा में रोक के बाद भूमि का सीमांकन किया जा रहा है। जबकि लंबित मामलों का निस्तारण नहीं हो रहा है और आवेदन आलमारियों में रखे हैं। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती, वे धरना जारी रखेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष रोहित द्विवेदी सहित अर्पित, जयराम निषाद, राम लखन, अवधेश ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.