देहरादून, मई 25 -- बड़कोट। रवाई घाटी के जननायक, चकबंदी प्रणेता तथा ईमानदारी के प्रतीक उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय राजेंद्र सिंह रावत की पुण्यतिथि के अवसर पर जानकीचट्टी स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने स्व. राजेंद्र सिंह रावत की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति दिए गए योगदान को याद किया। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्व. रावत ने क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों तथा सामाजिक सरोकारों के लिए हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई। उनके कार्य और आदर्श आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाजहित में कार्य करने का संकल्प भी लिया।

हिंदी ह...