चकबंदी प्रक्रिया से ग्रामीण नाराज, कार्यालय के सामने शुरू किया बेमियादी धरना
महाराजगंज, जून 19 -- महराजगंज, नवीन विषेन। नौतनवा तहसील के ग्राम खालिकगढ़ में चकबंदी विभाग की प्रक्रिया से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। पहले दी गई चेतावनी के अनुसार किसानों की समस्याओं को लेकर लोगों ने समरधीरा चकबंदी कार्यालय के सामने बेमयादी धरना शुरू कर दिया। जिला पंचायत सदस्य व किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र साहनी की अगुवाई में धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना रहा कि वे इस बार निर्णायक संघर्ष कर अपनी समस्याओं का समाधान न होने तक नहीं हटेंगे।
ग्रामीणों की मांग ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को लेकर डीएम को मांगपत्र भेजा था। नौतनवा तहसील मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से अपनी समस्या गिनाई थी और कहा था कि समस्याओं का निराकरण 18 जून तक नहीं हुआ तो वे धरना देने को विवश होंगे। इसी क्रम में शुक्रवार को ग्रामीण एकत्र हुए और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.