प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- लक्ष्मणपुर। लीलापुर थाने के राजस्व गांव मिश्रपुर में शनिवार को चकबंदी विभाग की ओर से ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसओसी प्रतापगढ़ अरविंद द्विवेदी, सीओ अविनाश पांडेय, एसीओ जी प्रसाद ने किसानों की समस्याएं सुनीं और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। चौपाल में राजस्व निरीक्षक इन्द्रेश कुमार पांडेय, महेंद्र सिंह, लेखपाल विजय कुमार यादव व संजय सिंह मौजूद रहे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित मामलों के समाधान के निर्देश दिए। इसके साथ ही कहा कि आगे भी ग्राम चौपाल के माध्यम से समस्याओं की सुनवाई की जाएगी और उनका शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। चौपाल में प्रधान प्रतिनिधि दिलीप तिवारी और गांव के किसान मौजूद रहे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...