चकबंदी के रिश्वतखोर लेखपाल-कानूनगो सस्पेंड
बरेली, मई 12 -- एंटी करप्शन टीम ने पिछले दस दिनों में चकबंदी विभाग के एक लेखपाल और एक सम्प्रति चकबंदी कानूनगो को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों को सस्पेंड कर दिया गया है। मंगलवार को एंटी करप्शन ने फरीदपुर में चकबंदी लेखपाल को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। अगले दिन लेखपाल को जेल भेज दिया गया था। लेखपाल के जेल जाने के बाद विभाग ने उसे सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले 29 अप्रैल को भी एंटी करप्शन टीम ने सम्प्रति चकबंदी कानूनगो (चकबंदीकर्ता) कमल सुधीर शुक्ला को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगों हाथों गिरफ्तार किया था। यह भी पढ़ें- पुपरी: रिश्वतखोरी में अब तक धरे जा चुके हैं 6 अधिकारी-कर्मी उसे भी सस्पेंड कर दिया गया है। बीते साल भर में चकंबदी में रिश्वत लेते कई मामले पकड़ में आए हैं। छह नवंबर को चकबंदी कार्यालय फरीदपुर के पेशका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.