प्रयागराज, जून 3 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। भूमाफिया का साहस इतना बढ़ गया है कि उन्होंने तालाबों की जमीन पर भी कब्जा कर लिया है। ताजा मामला सोरांव तहसील के पृथ्वीपुर गांव का है। जहां पर दो सरकारी तालाबों की कुल 24 बीघा जमीन पर माफिया ने चकबंदी के सहारे कब्जा कर लिया। बुधवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा की जन सुनवाई में मामला आया तो इसे गंभीरता से लिया गया। उन्होंने तत्काल चकबंदी प्रभारी व एडीएम नजूल संजीव पांडेय की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय एसआईटी गठित कर दी। टीम से जांच कर रिपोर्ट मांगी है।शिकायतकर्ता ने डीएम को बताया कि सोरांव के पृथ्वीपुर गांव में एक तालाब से 15 व एक तालाब से नौ बीघा जमीन को चकबंदी के सहारे अलग कर दिया गया। सरकारी तालाब की जमीन को माफिया ने दूसरों को बेच दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने सभी जगह शिकायत की, लेकिन कोई स...