हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। पांच साल पुराने मुकदमों और लम्बित मामलों का निस्तारण न करने पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने चकबंदी विभाग के जिम्मेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जिलाधिकारी ने तत्काल लंबित मामलों की सुनवाई कर उनके निस्तारण के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने बताया 10 साल पुराने मुकदमों का निस्तारण न करने पर चकबंदी विभाग के जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू की जाएगी। लंबित प्रकरणों के निस्तारण की समय सीमा तय करते हुए कहा कि इस माह के अन्त तक पांच साल व 10 साल पुराने मुकदमों का निस्तारण अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही चकबन्दी की धारा 132 की पत्रावली समय से तैयार कराई जाए ताकि चकबंदी कार्य में प्रगति लाई जा सके। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, डीडीसी ज्ञानेश त्रिपाठी, एसओसी प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.