चकबंदी के पांच बंदोबस्त अफसरो के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के आदेश
लखनऊ, जून 18 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। चकबन्दी विभाग के सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। चकबंदी आयुक्त डॉ. हरिकेश भास्कर यशोद ने कार्यों की प्रगति और वादों की निपटारे में लापरवाही बरतने वाले इटावा, शामली, जालौन, अलीगढ़ और फर्रुखाबाद के पांच बंदोबस्त अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई की आदेश दिए हैं। साथ ही इनकी चरित्र पंजिका में भी इनके कार्य के प्रति शिथिलता दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। डा. यशोद ने बताया कि सबसे खराब प्रदर्शन वाले जिलों के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं ताकि विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी इससे सबक ले सकें। यह भी पढ़ें- पांच जिलों के बंदोबस्त अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.