गोंडा, जून 13 -- धानेपुर, संवाददाता। धानेपुर थाना क्षेत्र के रानीजोत गांव में भूमि विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने अनुसूचित जाति के कुछ लोगों पर खेत की भूमि जबरन कब्जा करने और विरोध करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। रानीजोत गांव निवासी रामशंकर पुत्र रामदल का कहना है कि चकबंदी अधिकारियों द्वारा निर्धारित चक पर उन्हें पुलिस और चकबंदी विभाग की मौजूदगी में कब्जा दिलाया जा चुका है। इसके बावजूद गांव के कुछ लोग लगातार उनकी जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास कर रहे हैं। आरोप है कि 22 मई को विपक्षी ने ट्रैक्टर से उसके खेत को जोतकर दोबारा कब्जा कर लिया तथा मौके पर लगे 13 सीमेंटेड पिलर और सीमांकन के लिए लगाए गए तार भी उखाड़ दिए। पीड़ित...