चकबंदी के काम में लापरवाह लेखपालों पर करें कार्रवाई
आजमगढ़, अप्रैल 28 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी चकबंदी अधिकारियों को नियमित रूप से न्यायालय में बैठने और लंबित वादों के निस्तारण की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि प्रक्रियाधीन चकबंदी गांवों से किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सरायमोहन गांव में चल रहे चकबंदी कार्य को अगस्त माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी एसओसी को गांवों में चल रहे चकबंदी कार्यों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण, अवैध खनन व जनशिकायतों पर हर हाल में त्वरित कार्रवाई उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे गांवों में बैठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.