चकबंदी कार्य में अनियमितताओं पर किसानों का हंगामा, कार्यालय घेरा
औरैया, मई 21 -- कुदरकोट, संवाददाता। कुदरकोट क्षेत्र की ग्राम पंचायत वैवाह में चल रहे चकबंदी कार्य को लेकर बुधवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में किसान चकबंदी कार्यालय पहुंच गए और अनियमितताओं तथा मनमानी का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि नियमों को दरकिनार कर बिना आकार पत्र-5 वितरित किए ही धारा-9 का प्रकाशन कराया जा रहा है, जिससे किसानों को अपनी भूमि संबंधी सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। विरोध कर रहे किसानों ने कहा कि चकबंदी प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। उनका आरोप था कि नेशनल हाईवे के आसपास स्थित गाटों में विशेष रुचि लेकर कुछ प्रभावशाली लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों ने कहा कि यदि समय रहते अनियमितताओं पर रोक नहीं लगी तो कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.