चकबंदी कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता बरतें अधिकारी: डीएम
सीतापुर, जून 8 -- सीतापुर। चकबंदी प्रक्रिया को प्रभावी और पारदर्शी ढंग से पूरा कराने के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम डॉ. राजागणपति आर. की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में चकबंदी गांवों के अभिलेखों को अद्यतन करने, आपत्तियों के निस्तारण, प्रस्तावों के प्रकाशन और खातेदारों के आपसी विवादों को सुलझाने जैसे प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। डीएम ने सख्त निर्देश दिए कि किसानों की सुविधा के लिए भूमि विवादों का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। उन्होंने इस बैठक के कार्यवृत्त को संकलित कर आयुक्त, लखनऊ मण्डल को भेजने के निर्देश दिए, ताकि मण्डल स्तर पर भी प्रगति की निगरानी की जा सके। उप संचालक चकबंदी ने आश्वस्त किया कि शासन की मंशा के अनुरूप विभागीय स्तर पर लंबित मामलों का समयबद्ध निस्तारण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.