शामली, जून 9 -- शामली। कलक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को डीएम आलोक यादव की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रहे चकबंदी कार्यों तथा लंबित प्रकरणों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। समीक्षा के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न गांवों में चल रहे चकबंदी कार्यों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रकरणों का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जिन ग्रामों में चकबंदी कार्य अभी लंबित हैं, वहां आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रक्रिया को गति दी जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित निगरानी करते हुए प्र...