चंदौली, मई 22 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर विकासखंड क्षेत्र के गुरैनी गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया और गंगा कटान के मुद्दे को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने चकबंदी प्रक्रिया को रद्द करने की मांग करते हुए पूरे गांव में भ्रमण किया। ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग पर जमीनों की बंदरबांट करने का आरोप लगाया। यह विरोध प्रदर्शन कम्युनिस्ट पार्टी (माले) और अखिल भारतीय किसान महासभा के तत्वावधान में आयोजित किया गया था।प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में गंगा के तटवर्ती इलाकों में गंगा कटान से प्रभावित गांवों का नाव से दौरा भी किया। गंगा कटान को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। धानापुर विकासखंड क्षेत्र के नौघरा, बूढ़पुर, प्रसहता, दियाँ, सहेपुर, गुरैनी, कवलपुरा, सोनहुली, म...