चकबंदी अधिकारी के पेशकार ने वकील से मांगी रिश्वत, फंस गए जाल में, 50 हजार हाथ में लेते ही अरेस्ट हो गए
नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- यूपी में एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद की टीम ने मंगलवार दोपहर में चकबंदी ऑफिस में उप संचालक चकबंदी(डीडीसी) के पेशकार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया। आरोपी पेशकार सुभाष चंद्र मूंढापांडे के गांव गणेश घाट निवासी अधिवक्ता से वाद में आदेश कराने और उसे वेबसाइट पर अपलोड कराने के एवज में रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन ब्यूरो की ट्रैप कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। डीएसपी एंटी करप्शन मुरादाबाद मंडल यशपाल सिंह ने बताया कि मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गनेशघाट निवासी ओमवीर सिंह का उप संचालक चकबंदी(डीडीसी) के न्यायालय में एक वाद चल रहा था। अधिवक्ता ओमवीर सिंह ने शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके वाद में 17 अप्रैल 2026 को फाइनल बहस हो गई थी और आदेश के लिए 24 जून 2025 की तारीख तय की गई थी, लेकिन तय तिथि बीतने के बाद भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.